
कोटकपुरा गोलीकांड मे पूर्व सीएम सुखबीर बादल फरीदकोर्ट अदालत मे हुए पेश
चंडीगढ़ 12 अप्रैल (विश्व वार्ता) पंजाब के कोटकपूरा में गोलीकांड से जुड़े मामले में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल फरीदकोट अदालत पहुंचे। वह यहां ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अजय पाल सिंह की अदालत में पेश हुए। सुखबीर बादल की पेशी को लेकर बड़ी संख्या में अकाली दल के कार्यकर्ता और नेता अदालत परिसर के बाहर मौजूद रहे।























