
कोटकपुरा गोलीकांड मामले से जुडी बडी खबर
बादलों की जमानत याचिका पर बहस पूरी, अब इस तारिख को अदालत सुनाएगी फैसला
चंडीगढ़, 14 मार्च (विश्व वार्ता): कोटकपुरा गोलीकांड मामले से जुडी बडी खबर सामने आ रही है कि कोटकपूरा गोलीकांड मामले में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल द्वारा अदालत में दायर की गई अग्रिम जमानत याचिका पर बहस पूरी होने के बाद माननीय अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। जानकारी के अनुसार अदालत इस मामले में अपना फैसला कल यानि कि 15 मार्च को सुनाएगी।
गौरतलब है कि एसआईटी ने बीती 24 फरवरी को फरीदकोट की एक अदालत में अपना पहला आरोप पत्र दायर किया था। इसमें उस समय के तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी समेत कई पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
कोटकपूरा में श्री गुरुग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के विरोध में धरना दे रहे सिखों पर पुलिस फायरिंग की घटना 14 अक्तूबर 2015 को हुई थी। पंजाब में, गुरुग्रंथ साहिब घटना के बाद कोटकपूरा गोलीकांड हर चुनाव में एक भावनात्मक मुद्दा रहा है। जिसमें पुलिस पर ज्यादती का आरोप लगाया गया है. इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई थी. इसको लेकर एसआईटी द्वारा जांच की जा रही है।























