
कोच यौन शोषण मामले में चंडीगढ़ कोर्ट में पेश हुए मंत्री संदीप सिंह
चंडीगढ़, 6 जनवरी (विश्ववार्ता):जूनियर महिला कोच यौन शोषण मामले में शनिवार यानी आज जिला अदालत में सुनवाई हुई। मामले में आरोपित हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री व भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह अदालत में पेश हुए। वहीं पीड़ित पक्ष की तरफ से अदालत में तीन अलग-अलग अर्जियां दायर की गई हैं, जिनमें दोनों पक्षों के बीच बहस होनी है।
पीड़िता के वकील समीर सेठी और दीपांशु बंसल की ओर से दायर की गई अर्जियों में पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों के खिलाफ आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाए। तीसरी अर्जी आरोपित की अग्रिम जमानत मंजूर करते हुए अदालत ने कहा था कि इलाका मजिस्ट्रेट जमानत देते हुए उचित शर्तें लगा सकता है। लेकिन अभी तक आरोपित पर कोई शर्त नहीं लगाई गई है।





















