केएल राहुल के बाद अक्षर पटेल ने भी रचाई शादी, जानें कौन है उनकी दुल्हनियां मेहा ?
भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल शादी के बंधन में बंध गए। अक्षर ने पेशे से डायटिशियन और न्यूट्रिशियनिस्ट मेहा पटेल से शादी की है। इस शादी का आयोजन गुजरात के वडोदरा में किया गया। अक्षर पटेल हैं जिन्होंने वडोदरा में बड़ी धूमधाम से अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड मेहा पटेल से शादी रचाई। इस शादी में टीम इंडिया के बड़े नाम तो नहीं पहुंचे, लेकिन जयदेव उनादकत जैसे साथी खिलाड़ी दिखाई दिए।
























