केंद्र सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग को रेगुलेट करने के लिए जारी की गाइडलाइन
चंडीगढ़, 7 अप्रैल (विश्व वार्ता) सरकार ने 2021 के आईटी नियमों के तहत ऑनलाइन गेमिंग के लिए नियमों को नोटिफाई कर दिया है। आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि कोई भी ऑनलाइन गेम, जो पैसे से संबंधित है और जिसमें दांव लगाना शामिल है, उसकी अनुमति नहीं दी जाएगी।
इसमें कहा गया है कि सेल्फ रेगुलेटरी आर्गनाइजेशन गेम्स की जांच करेगी। नियमों पर खरा उतरने के बाद ही इन्हें पब्लिक प्लेटफॉर्म पर चलाने की परमिशन दी जाएगी। IT राज्य मंत्री चंद्रशेखर ने बताया कि उन्हीं ऑनलाइन गेम्स को ही मंजूरी मिलेगी, जिनमें किसी प्रकार के दांव या बाजी लगाने का काम न हो रहा हो। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने आज मीडिया संस्थाओं, मीडिया प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन विज्ञापन मध्यस्थों को भी सलाह दी है कि वे सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म के विज्ञापन/प्रचार सामग्री को प्रसारित करने से परहेज करें।





















