केंद्र सरकार का बडा फैसला: इन 14 मोबाइल ऐप्स को किया बैन
पढिये कौन कौन से है ऐप्प जिन्हे किया गया बैन
चंडीगढ़, 1 मई (विश्ववार्ता) केंद्र सरकार अब तमाम तरह के मोबाइल ऐप्स और तमाम यूट्यूब चैनलों पर बड़ी गहरी नजर रखे हुए है और इसीलिए आएदिन एक्शन होते हुए नजर आ रहा है। केंद्र सरकार ने अब 14 मोबाइल ऐप्स और बैन कर दिए हैं। खुफिया एजेंसियों से इनपुट मिलने के बाद इन सभी मोबाइल ऐप्स को बंद किया गया है।
कहा जा रहा है कि, इन 14 मोबाइल ऐप्स का उपयोग में जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान संबंधित और समर्थित आतंकवादी अपनी आतंकी गतविधियों की सक्रियता बढ़ाने के लिए कर रहे थे। आतंकवादियों द्वारा इन ऐप्स के माध्यम से एक-दूसरे को कोडेड सन्देश भेजे जाते थे। साथ ही आतंकवादियों को पाकिस्तान से भी कोई सन्देश इन्हीं ऐप्स पर आता था।
केंद्र ने जिन ऐप्स पर बैन लगाया है उनमें क्रीपवाइजर, एनिग्मा, सेफस्विस, विकरमे, मीडियाफायर, ब्रियर, बीचैट, नंदबॉक्स, कॉनियन, आईएमओ, एलिमेंट, सेकेंड लाइन, जांगी और थ्रेमा शामिल हैं। बताया जाता है कि, जम्मू-कश्मीर में सक्रिय खुफिया एजेंसियों की मदद से इन ऐप्स की सूची तैयार की गई।