
चंडीगढ, 5 जनवरी (विश्व वार्ता, गुरप्रीत) : केंद्रीय उद्योग राज्यमंत्री सोमप्रकाश धोखे के शिकार हो गये या फिर उन्होने ऑनलाईन नेटवर्क कंपनी के ब्रांड एंबेसडर का ओहदा भी संभाल लिया है। हुआ यूं कि राज्यमंत्री एक कार्यक्रम मे उपभोक्ता चेन बनाने वाली एक कंपनी के कार्यकम मे शिरकत करने आये थे। वह दीपक बजाज की पुस्तक का विमोचन करने के लिए चंडीगढ पहुंचे। जब उन्होने इतनी भारी संख्या मे पुस्तक विमोचन मे एकत्रित भीड को देखा तो वह हैरान रह गये असल यह भीड उस चेयन के सदस्यो के थी।
लेकिन जब उनसे एक प्रश्र पूछा गया कि आप केंद्रीय मंत्री होकर एक ऐसी कंपनी के कार्यक्रम आये है जो ऑनलाईन नेटवर्क के जरिये सदस्य बनाती है और आजकल नेटवर्क के जरिये लोगो के साथ इतना धोखा हो रहा है, तो उन्होने जबाव मे कहा कि मुझे नही पता था कि यह कार्यक्रम मैबर बनाने वाली कंपनी है अगर पता होता है तो वह नही आते क्योकि वह ऐसी कंपनिये के कार्यक्रम नही जाते उसे तो यह बताया गया था कि पुस्तका विमोचन होना है। हैरानी की बात है कि एक तरफ सोमप्रकाश यह बयान दे रहे थे और दूसरी तरफ पुस्तक के कसीदे पढ रहे थे।





















