केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिवंगत पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल की अंतिम अरदास में होगें शामिल
चंडीगढ़, 3 मई (विश्ववार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व दिवंगत प्रकाश सिंह बादल की अंतिम अरदास में शामिल होंगे। दरअसल, पांच बार मुख्यमंत्री रहे बादल के निधन के बाद उनकी आत्मिक शांति के लिए रखे भोग श्री अखंड पाठ साहिब व अंतिम अरदास कल बादल गांव में आयोजित की गई है।
जानकारी के लिए बतां दे कि सरदार प्रकाश सिंह बादल के निधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके अंतिम दर्शन के लिए चंडीगढ़ पहुंचे। जबकि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सरदार प्रकाश सिंह बादल के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा बड़े बादल साहब को पूरा सम्मान दिया जा रहा है, क्योंकि एनडीए के गठन में बड़े बादल साहब की अहम भूमिका रही है।