
कृषि मंत्री के दिशा निर्देशों पर किसान कल्याण विभाग द्वारा ब्लॉक के विभिन्न गांवों का दौरा
चंडीगढ़, 6 जनवरी (विश्व वार्ता) कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के दिशा निर्देशों के तहत जिला अमृतसर के अटारी ब्लॉक के विभिन्न गांवों का दौरा किया गया। इस अवसर पर किसानों को उच्च गुणवत्ता की कृषि सामग्री उपलब्ध कराने हेतु खाद/दवा/बीज विक्रेताओं की चैकिंग की गई और बॉयो खाद्य के सैंपल भरे। इसके साथ ही जिले में क्वालिटी कंट्रोल के काम को मुख्य रखते हुए डीलरों की जांच कर बॉयोखाद्य के सैंपल लेने का अभियान चलाया गया।























