
कुरुक्षेत्र में ध्वजारोहण करने आए पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह का विरोध
चंडीगढ, 26 जनवरी (विश्ववार्ता) हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पिहोवा में गणतंत्र दिवस पर जोरदार हंगामा देखने को मिला. जूनियर महिला कोच से यौन उत्पीडन मामले में खेल मंत्री का पद गंवाने वाले संदीप सिंह जैसे ही झंडा फहराने लगे तो मंच के सामने एक महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया. महिला को कहते हुए साफ सुना जा रहा था कि आप अपवित्र हो, आपने एक महिला को बेइज्जत करने का काम किया था. ऐसे में आपको तिरंगा झंडा फहराने का कोई हक नहीं है.लोगों के विरोध को देखते हुए संदीप सिंह कार्यक्रम के दौरान ज्यादा देर नहीं रुके और झंडा फहराते ही मौके से चलते बने.





















