
कुछ दिनो मे मिल सकती है भीषण गर्मी से निजाज
मौसम ले रहा है करवट
चंडीगढ़, 11 अप्रैल (विश्ववार्ता) पंजाब, हरियाणा समेत पूरा उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी की चपेट मे है। लेकिन मौसम विभाग ने बताया है कि कुछ दिनो मे मौसम करवट ले रहा है । 12 अप्रैल से सिलसिलेवार पश्चिमी हिमाचल के पास पहुंच रहे ये पश्चिमी विक्षोभ अपना असर दिखाएंगे. नतीजतन 13 अप्रैल से उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश, धूल भरी आंधी चलेगी और गर्मी की लहर कम होगी.






















