
दिल्ली,27 अक्तूबर (विश्ववार्ता) आईपीएल के 13वें सीजन के 46वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) ने बाजी मारी. सोमवार रात शारजाह में उसने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 8 विकेट से मात दी. पंजाब ने 18.5 ओवरों में 2 विकेट खोकर 150 रन बना लिये और जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया. यह पंजाब की लगातार 5वीं जीत है.
दूसरे विकेट के लिए क्रिस गेल (51 रन, 29 गेंद, 2 चौके, 5 छक्के ) और मनदीप सिंह की जोड़ी ने 100 रनों की साझेदारी कर पंजाब को शान से टॉप-4 में पहुंचाया. मनदीप 56 गेंदों में 66 रन (8 चौके, 2 छक्के) बनाकर नाबाद रहे.





















