
कार हादसे में बाल-बाल बचे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की
चंडीगढ, 15 सिंतबर (विश्ववार्ता)यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए हैं. उनकी गाड़ी का बुधवार रात एक्सीडेंट हो गया, हालांकि उन्हें गंभीर रूप से चोट नहीं लगी है. यह हादसा तब हुआ जब राजधानी कीव में राष्ट्रपति जेलेंस्की को ले जा रही गाड़ी से एक गाड़ीवाला टकरा गया, हालांकि इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल नहीं हुए. राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा अधिकारी इस हादसे को लेकर जांच कर रहे हैं.























