कानपुर के लड़के ने जीती इंडियन आइडल 14 की ट्रॉफी
ट्रॉफी के साथ मिले ये ईनाम, सोनू निगम ग्रैंड फिनाले के नाम का किया एलान
चंडीगढ़, 4 मार्च (विश्ववार्ता) रविवार रात लोकप्रिय टीवी शो ‘इंडियन आइडल 14’ का ग्रैंड फिनाले हुआ। इसमें विजेता का ताज कानुपर के वैभव गुप्ता के सिर सजा है। कानपुर के वैभव गुप्ता को इंडियन आइडल 14 की चमचमाती ट्रॉफी मिली है। इसके साथ उन्हें 25 लाख रुपये का चेक और एक ‘हॉट एंड टेकी’ ब्रेजा कार ईनाम में दी गई है। आद्या मिश्रा, अनन्या पाल, पीयूष पंवार, सुभादीप दास, अंजना पद्मनाभन के साथ वैभव भी टॉप पांच प्रतियोगियों शामिल थे और वह शो के विजेता बनकर उभरे हैं।
शो में शुभदीप और पीयूष को प्रथम और द्वितीय उपविजेता घोषित किया गया। उन्हें ट्रॉफी के साथ पांच लाख रुपये का चेक दिया गया है। वहीं, अनन्या इस शो की तीसरी रनर-अप रहीं। उन्हें ट्रॉफी के अलावा तीन लाख रुपये का ईनाम मिला।






















