
कांग्रेस सांसद बालू धानोरकर के निधन पर राष्ट्रपति ने किया शोक व्यक्त
पढिये क्या लिखा टवीट मे
चंडीगढ़, 30 मई (विश्ववार्ता)राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के सांसद बालू धानोरकर के निधन पर मंगलवार को शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा अपने क्षेत्र और राज्य के विकास के लिए काम किया।
राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘‘ चंद्रपुर से लोकसभा सांसद बालूभाऊ धानोरकर के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यन्त दुखद है। वे अपने क्षेत्र और महाराष्ट्र के विकास के लिए प्रयत्नशील रहे। उनके प्रियजन और समर्थकों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं।’’
चंद्रपुर से लोकसभा सांसद श्री बालूभाऊ धानोरकर के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यन्त दुखद है। वे अपने क्षेत्र और महाराष्ट्र के विकास के लिए प्रयत्नशील रहे। उनके प्रियजनों और समर्थकों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं!
— President of India (@rashtrapatibhvn) May 30, 2023





















