
कांग्रेस ने जारी किया ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ का लोगो
चंडीगढ, 21 जनवरी (विश्ववार्ता)भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस ने आज ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ का लोगो जारी किया है।राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी देशभर में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। पार्टी के मुताबिक, यह भारत जोड़ो अभियान का दूसरा चरण है और इसकी शुरूआत 26 जनवरी से होगी। कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो अभियान में विचारधारा के आधार पर राहुल जी ने मुद्दें उठाए, उनका चुनाव से कोई लेना-देना नहीं था।























