
इस वक्त बडी खबर
कांग्रेस नेता व पूर्व चेयरमैन मेजर सिंह धारीवाल की हत्या करने वाली महिला को दबोचा
चंडीगढ़ 28 फरवरी (विश्व वार्ता): बडी खबर सामने आ रही है कि कल ही कांग्रेस सरकार के दौरान मार्कीट कमेटी पट्टी के पूर्व चेयरमैन रहे मेजर सिंह धालीवाल की गोली मारकर हत्या करने वाली महिला को पंजाब पुलिस ने दबोच लिया है।
जानकारी अनुसार महिला की पहचान अमनदीप कौर के रूप में हुई है ओर उसी ने ही अध्यक्ष की लाइसेंसी पिस्टल से मेजर सिंह की उनके महल में हत्या कर फरार हो गई थी। महिला अमृतसर के मकबुलपुरा की रहने वाली है जो कि कल से फरार थी।
बतां दे कि कल जब कांग्रेसी नेता मेजर सिंह धालीवाल अपने मैरिज पैलेस एस.जी.आई. गांव संगवां में मौजूद थे। उसी समय महिला अमनदीप कौर उनके दफ्तर में आई उनकी ही रिवाल्वर से गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद आरोपी महिला मेजर सिंह की रिवाल्वर भी साथ लेकर फरार हुई है। पुलिस इस मामले में गहराई से जांच करते हुए सी.सी.टी.वी. खंगाल रही थी।























