
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किया सरकारी आवास को खाली, इन्हे खुद सौंपी चाबियाँ
चंडीगढ़ 22 अप्रैल (विश्व वार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज अपना सरकारी आवास खाली कर दिया है और उन्होंने खुद ही लोकसभा सचिवालय को चाबियां सौंपी। राहुल के साथ उनकी मां सोनिया गांधी भी उनके साथ थी। बतां दे कि राहुल गांधी साल 2004 से तुगलक रोड स्थित सरकारी बंगले में रह थे. लोकसभा से सदस्यता रद्द होने के बाद 22 अप्रैल तक उन्हें बंगला खाली करने के लिए कहा गया था।























