
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पहुंचे जंतर-मंतर पर पहलवानों के धरने पर
चंडीगढ़, 1 मई (विश्ववार्ता) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने आज प्रदर्शनकारी पहलवानों का समर्थन करते हुए भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की:
आपको बता दें कि भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर कुछ शीर्ष महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जिसके खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर महिला पहलवानों ने धरना लगाया हुआ है। दिल्ली पुलिस ने सात महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों पर सिंह के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की है। जहां पहली एफआईआर एक नाबालिग पहलवान के आरोप से संबंधित है और पोस्को अधिनियम के तहत दर्ज की गई है, वहीं दूसरी एफआईआर यौन उत्पीड़न से संबंधित है।























