कांग्रेस को IT ट्रिब्यूनल की तरफ से खातों पर लगाए प्रतिबंधों के मामले में ट्रिब्यूनल की तरफ से बड़ी राहत
Congress के बैंक खातों से तालाबंदी हटी
चंडीगढ, 16 फरवरी (विश्ववार्ता) कांग्रेस को आयकर विभाग की तरफ से खातों पर लगाए प्रतिबंधों के मामले में ट्रिब्यूनल की तरफ से बड़ी राहत मिली है। चंद घंटों की ‘तालाबंदी’ के बाद Congress पार्टी के सभी बैंक खातों पर लगा फ्रीज हटा लिया गया है। आईटी ट्रिब्यूनल ने कांग्रेस को बड़ी राहत दी है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो बयान जारी किया है. जिसमें उन्होंने बताया कि ‘मैंने अभी दिल्ली में ITAT बेंच के समक्ष कांग्रेस का पक्ष रखा. हमने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी खाते फ्रीज कर दिए गए हैं. जिसके बाद कांग्रेस के खातों पर रोक बुधवार तक हटा दी गई है।
माकन ने कहा कि चुनाव के एलान से महज दो हफ्ते पहले ही विपक्षी पार्टी का अकाउंट फ्रीज कर दिया गया। यह लोकतंत्र को फ्रीज करने जैसा है। माकन ने बताया कि इस खाते में एक महीने की सैलरी भी दी है। हमने आयकर विभाग को उन दानकर्ताओं के नाम भी दिए हैं।
























