
कांग्रेस को एक और बड़ा झटका
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के बेटा भाजपा में शामिल
चंडीगढ़, 6 अप्रैल (विश्व वार्ता) कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी आज बीजेपी में शामिल हो गए। अनिल एंटनी, जो कि केरल के कांग्रेस नेता थे, ने साल 2002 के गुजरात दंगों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर हुए विवाद के बाद जनवरी में कांग्रेस छोड़ दी थी।
भाजपा नेता पीयूष गोयल, वी मुरलीधरन और पार्टी की केरल इकाई के प्रमुख के सुरेंद्रन ने आज एक औपचारिक कार्यक्रम में पूर्व कांग्रेस नेता का अपनी पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने पीएम मोदी और गुजरात दंगों पर बनी विवादास्पद बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर एक ट्वीट किया था, जिसके बाद पार्टी में विवाद हो गया था























