
कांग्रेस को आज फिर लगा बडा झटका
आंध्र के पूर्व सीएम किरण कुमार ने थामा भाजपा का दामन
चंडीगढ़, 7 अप्रैल (विश्व वार्ता) कांग्रेस को आज उस समय बडा झटका लगा जब आंध्र के पूर्व सीएम किरण कुमार रेड्डी भाजपा में शामिल हो गए हैं. किरण कुमार रेड्डी ने संयुक्त आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था। वे नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि ‘वह भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी लड़ाई को और मजबूत करेंगे क्योंकि एक विधायक और मंत्री के रूप में उनकी छवि बहुत साफ रही है। आंध्र प्रदेश में भाजपा के लिए यह एक बड़ा बढ़ावा होगा।























