
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती
चंडीगढ, 4 जनवरी (विश्ववार्ता) कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी रुटीन हेल्थ चेकअप के लिए सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुई हैं। बता दें कि सोनिया गांधी दो बार करोना की चपेट में भी आ चुकी हैं। पिछले कुछ सालों से वह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जुझ रही हैं। सूत्रों के मुताबिक उनके फेफड़े में संक्रमण बताया जा रहा है। इससे पहले सोनिया गांधी कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा में कई बार शामिल हुई और बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी के साथ पदयात्रा की।























