कश्मीर में अनंतनाग में चौथे दिन भी आतंकियों से मुठभेड़ जारी
अनंतनाग एनकाउंटर में सेना का एक और जवान शहीद
सूत्रों के मुताबिक जंगल में 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की खबर
चंडीगढ,15 सितंबर (विश्ववार्ता)कश्मीर में अनंतनाग के गडूल कोकेरनाग में चौथे दिन शुक्रवार को भी आतंकियों से मुठभेड़ जारी है। गुरुवार को आतंकियों की गोली लगने से एक जवान घायल हो गया था। बुधवार से चल रहे इस एनकाउंटर में अब तक सेना के तीन अधिकारी शहीद हो चुके थे।
एक और जवान के शहीद होने की खबर के साथ ही इस मुठभेड़ में शहीदों की संख्या चार तक पहुंच गई है। सूत्रों के मुताबिक जंगल में 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की खबर है. सेना के जवानों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर रखी है।
























