
कल चंडीगढ़ में 26 जनवरी को लेकर यह रास्ते रहेगें बंद
ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
रंगारंग कार्यक्रम नहीं होंगे
चंडीगढ, 25 जनवरी (विश्ववार्ता) गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को चंडीगढ़ के सेक्टर 17 परेड ग्राउंड में होगा। जिसको लेकर चंडीगढ़ पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जिसके तहत परेड ग्राउंड के आसपास के इलाके की कुछ सडक़ें सुबह 6.30 बजे से आम जनता के लिए बंद कर दी जाएंगी.
सेक्टर 16/17/22/23 चौक से सेक्टर 22ए में गुरदयाल सिंह पेट्रोल पंप तक का रास्ता सुबह 6.30 बजे से कार्यक्रम के अंत तक बंद रहेगा. सेक्टर 17 स्थित पुराने जिला न्यायालय से परेड ग्राउंड के पीछे शिवालिक होटल तक का रास्ता भी बंद रहेगा। इसी तरह सेक्टर 22ए (परेड ग्राउंड के सामने) में दुकानों की पार्किंग सुबह 6.30 बजे से कार्यक्रम के अंत तक बंद रहेगी. वही शहर मे कोरोना के विकराल रूप को देखते हुए इस बार चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा गणतंत्र दिवस सादगी से मनाया जाएगा। इसमें स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत नहीं किए जाएंगे। सीमित संख्या में गेस्ट और अन्य लोग बुलाए जाएंगे। इस दौरान कोरोना को लेकर तय गाइडलाइंस का भी विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।





















