कर्नाटक में की सभी 224 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू
चंडीगढ़, 10 मई (विश्ववार्ता) कर्नाटक में की सभी 224 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है, चुनाव आयोग ने चुनाव के लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए हैं। इस बार चुनाव लडऩे वालों में कई बड़े नेता भी हैं। खुद मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार, जेडीएस के मुखियाा एचडी कुमारस्वामी जैसे कई दिग्गज मैदान में हैं।