
कर्नाटक को आज पीएम मोदी देगें बडी सौगात
चंडीगढ़, 12 मार्च (विश्व वार्ता)प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज कर्नाटक में 10 लेन के बेंगलुरु-मैसुरु राजमार्ग का उद्घाटन करेंगे। राज्य में दो महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं और यह इस साल राज्य की उनकी छठी यात्रा है। प्रधानमंत्री मांड्या और हुबली-धारवाड़ में 16,000 करोड़ रुपये की लागत वाली प्रमुख परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, मोदी दोपहर में मांड्या में प्रमुख सड़क परियोजनाओं का उद्धाटन और शिलान्यास करेंगे





















