कपास निगम ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 53.80 लाख गांठों से अधिक का खरीदा नरमा15484.36 करोड़ रुपए किसानों को लाभान्वित किया

जैतो, 18दिसम्बर (रघुनंदन पराशर) कपड़ा मंत्रालय के उपक्रम भारतीय कपास निगम लिमिटेड (सीसीआई) ने कल कपास सीज़न साल 2018-19की अपनी रुई कीमतों में 200 रुपए प्रति कैंडी की बढ़ोतरी की है जबकि साल 2019-20 की रूई 300 रूपए और कपास सीज़न साल 2020-21 की रुई कीमतों में 400 रुपए प्रति कैंडी बढ़ोतरी की है। वहीं,सी.सी.आई.ने एम.एस.पी. के तहत कपास (नरमा) की खरीद पंजाब, हरियाणा, राजस्थान ,मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और कर्नाटक राज्यों मे सी.सी.आई. ने 16 दिसम्बर तक 53,80,136 लाख कपास गांठों की खरीद की है, जिस पर 15484.36करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं । इससे 1040445 किसान लाभान्वित हुए हैं। सूत्रों का कहना है कि सी.सी.आई. ने बुधवार को एक दिन में ही 1,92,886 गांठ कपास न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों से सीधी खरीद की है।देश भर में वीरवार को 2.52 लाख गांठों से अधिक कपास की आवक विभिन्न राज्यों की मंडियों में पहुंचने की सूचना है। देश में कल आई कुल आमद में पंजाब राज्य में 6000 गांठ, हरियाणा 17000 गांठ, अपर राजस्थान 16000 गांठ, लोअर राजस्थान 6500 गांठ, महाराष्ट्र 60,000 गांठ, गुजरात 52,000 गांठ, मध्य प्रदेश 11,000 गांठ, कर्नाटक 10,000 गांठ, तेलंगाना 55,200 गांठ, आंध्र प्रदेश 15,200 गांठ व ओडिशा की 3500 गांठ कपास शामिल हैं।






















