कंझावला मामले में गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई
ड्यूटी पर तैनात 11 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित
चंडीगढ, 13 जनवरी (विश्ववार्ता)अंजलि हिंट एंड रन मामले को लेकर दिल्ली पुलिस के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई आज से शुरू होगी। दिल्ली पुलिस ने घटना के समय रोहिणी जिले में चौकी पर पीसीआर वैन में ड्यूटी पर तैनात 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को पीसीआर वैन, जांच चौकी के पर्यवेक्षण अधिकारियों को अपनी ड्यूटी निभाने में नाकाम रहने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने का भी निर्देश दिया है.
























