
चंडीगढ, 9 अप्रैल (विश्ववार्ता): कोरोनावायरस के भारत में बढ़ते लगातार प्रकोप के बीच ओडिशा सरकार ने लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है. इसके साथ ही ओडिशा ऐसा करने वाला पहला राज्य बन गया है। साथ ही ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने केंद्र सरकार से अपील की है कि 30 अप्रैल तक ट्रेन और विमान सेवा शुरू न की जाए. पूरे राज्य में 17 जून तक शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। देश मे कोरोना की आंधी चल रही है जिससे हर राज्य मे कोरोना बढता ही जा रहा है। पंजाब मे भी कोरोना का आतंक बढता ही जा रहा है ऐसे मे कल पंजाब मंत्रिमंडल की होने वाली बैठक मे कैप्टन अमरेंद्र सिंह भी कोरोना के प्रदेश मे बढते मामलो के बीच कोरोना से निपटने के लिए बडे फैसले ले सकते है।





















