
ऑस्ट्रेलिया महिला किक्रेट टीम का विश्व कप 2022 पर कब्जा
इंग्लैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
चंडीगढ़, 3 अप्रैल (विश्ववार्ता) ऑस्ट्रेलिया महिला किक्रेट टीम ने विश्व कप 2022 पर कब्जा जमा लिया है। उन्होने आज महिला विश्व कप 2022 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 71 रन से हराकर सातवीं बार यह खिताब अपने नाम किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने रिकॉर्ड 356 रन बनाए थे।






















