
दिल्ली 2 दिसंबर (विश्ववार्ता): ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज टीम इंडिया ने गंवा दी है. तीसरे और आखिरी मुकाबले में बुधवार को विराट ब्रिगेड अपनी प्रतिष्ठा बचाने उतरेगी. भारतीय टीम को क्रमश: 66 और 51 रनों से हार का सामना करना पड़ा है. आज यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9.10 बजे शुरू होगा.
केनबरा में टीम इंडिया एक तरफ जहां ऑस्ट्रेलिया के हाथों 0-3 से ‘क्लीन स्वीप’ टालने के लिए उतरेगी, वहीं कप्तान विराट कोहली के लिए एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका है.आईसीसी रैंकिंग में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केनबरा में 23 रन बना लेते हैं, तो वह वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज 12000 रन पूरे करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे.





















