
एशिया कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला:
चंडीगढ़, 28 अगस्त (विश्ववार्ता) आज एशिया कप मे भारत और पाकिस्तान के बीच बडा महामुकाबला होने जा रहा है। जिस कारण प्रशंसक दिल थाम कर बैठ गये है। पहले मैच में रोमांच चरम पर होगा। करीब 10 महीने बाद दोनों टीमें इंटरनेशनल क्रिकेट में आमने-सामने हो रही हैं। एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच कुल 13 मैच हुए हैं, इनमें 7 में भारत की जीत हुई है जबकि 5 में पाकिस्तान जीता है. एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला है..
टी20 विश्व कप 2021 में टीम इंडिया को पाकिस्तान के हाथों दस विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थीय विश्व कप के इतिहास में ये टीम इंडिया की पहली हार थी. लेकिन तब से लेकर अब इन दस महीनों में बहुत कुछ बदल गया है.





















