एलन मस्क फिर बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स
चंडीगढ़ 28 फरवरी (विश्व वार्ता) ट्विटर के मालिक एलन मस्क एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की रियल टाइम रैकिंग के अनुसार मंगलवार को उनकी नेटवर्थ 187 अरब डॉलर पहुंच गई। और इसके साथ ही उन्होंने लक्जरी गुड्स कंपनी LMVH के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट को पछाड़ दिया है। अरनॉल्ट इस समय 185 अरब डॉलर के साथ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स हैं। इसके पहले 2021 में एलन मस्क की संपत्ति 200 अरब डॉलर से ज्यादा हो गई थी। और ऐसा करने वाले वह दुनिया के दूसरे शख्स थे।