
उत्तर भारत मे देर रात मौसम ने ली करवट, हुई बारिश
आज भी तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना
चंडीगढ़ 19 अप्रैल (विश्व वार्ता):उत्तर भारत के कई राज्यो जिसमे पंजाब, हरियाणा केे कई इलाकोमे देर रात मौसम ने करवट ली और राहत की बूंदो से लोगो को गर्मी से कुछ राहत मिली। वही मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि दिल्ली समेत उत्तर भारत में आज भी गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने आज और कल हल्की बारिश का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का असर 19 व 20 अप्रैल को दिखेगा। इन दो दिनों में विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
आज आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। वहीं तापमान भी 38 डिग्री तक पहुंचेगा। विभाग के अनुसार अगले तीन दिन के दौरान अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट और उसके बाद उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है।























