ई-टेंडरिंग के विरोध में पंचकूला के हाउसिंग बोर्ड चौक डटे हरियाणा के हजारों सरपंचों ने लगाया पक्का मोर्चा
पक्के मोर्च से यातायात व्यवस्था लगातार बिगडती हुई
चंडीगढ़ 4 मार्च (विश्व वार्ता) पंचकूला का हाउसिंग बोर्ड चौक पर इस समय तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और इसका कारण ई-टेंडरिंग के विरोध में पिछले कई दिनों से पंचकूला के हाउसिंग बोर्ड चौक पर हरियाणा के हजारों सरपंचों डटे हुए है। पिछले दो माह में चंडीगढ़-पंचकूला बार्डर सात बार बंद हो चुका है। अब सरपंचों ने यहां पक्का मोर्चा लगा दिया है।
बता दें कि 1 मार्च को प्रदेशभर के किसान पंचकूला में ई-टेंडरिंग के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए एकत्रित हुए थे। पंचकूला से चंडीगढ़ की तरफ बढऩे की कोशिश में सरपंच पुलिस से भिड़ गए थे। इस दौरान पुलिस ने सरपंचों पर लाठीचार्ज भी किया था। तभी से सरपंच हाउसिंग बोर्ड चौक पर पक्का मोर्चा लगाकर बैठ गए हैं।
चौक पर बैठे प्रदर्शनकारियों की वजह से लोगों को कई किलोमीटर घूमकर दूसरे रास्तों से अपने गणतव्य तक जाना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि आए दिन विभिन्न संगठन अपनी मांगों को लेकर पंचकूला में एकत्रित होते हैं और प्रदर्शन करते हुए सडक़ों को जाम कर देते हैं। इससे शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ जाती है। प्रदर्शन के कारण स्थिति तनावपूर्ण तो बनती ही है, साथ ही इसका यहां के लोगों की जीवनचर्या पर भी प्रभाव पड़ता है।