
ईरान पर इजराइल हमले को तैयार
इजराइल का आरोप ईरान एटमी हथियार बनाने के करीब
चंडीगढ़, 7 अप्रैल (विश्व वार्ता)इजराइल के एयरफोर्स चीफ हेरजी हालेवी ने कहा कि उनका मुल्क ईरान पर हमले के लिए तैयार है। दरअसल, इजराइल का आरोप है कि ईरान एटमी हथियार बनाने के करीब है। अगर वो न्यूक्लियर वेपन्स बनाने में कामयाब हो गया तो इससे इजराइल सहित कई अरब देशों की सिक्योरिटी खतरे को खतरा होगा। ईरान ने आरोप लगाया है कि इजराइल की एयरफोर्स ने सीरिया पर हमला किया और इसमें ईरान के कुछ सैनिक मारे गए।





















