
इस वक्त की बडी खबर पंजाब से
एनआईए ने इस जिले से उठाया वकील को, कोर्ट में आज नो वर्क डे
चंडीगढ़ 15 अप्रैल (विश्व वार्ता) इस वक्त की बडी खबर सामने आ रही है कि पंजाब पुलिस और राष्ट्रीय जांच एजेंसीने जॉइंट ऑपरेशन के तहत जिला न्यायालय कपूरथला में प्रैक्टिस करने वाले एक वकील को उठाया है। पता चला है कि वकील राजदीप सिंह ने फरार चल रहे वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल को लेकर कुछ कंटेंट अपनी फेसबुक वॉल पर शेयर किया था। इसके बाद पंजाब पुलिस और हृढ्ढ्र ने हरकत में आकर वकील को डिटेन किया है। जानकार सूत्रों से पता चला है कि वकील राजदीप सिंह को डिटेन करने के बाद उससे अमृतपाल को लेकर उनके संबंधों और अमृतपाल कहां पर है इसे लेकर पूछताछ की जा रही है।
कपूरथला कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले राजदीप सिंह जो कि मूल रूप से जिला होशियारपुर के उपमंडल दसूहा के गांव बाबक के रहने वाले हैं की गिरफ्तारी को कपूरथला बार एसोसिएशन ने गैर कानूनी करार देते हुए हड़ताल कर दी है। बार एसोसिएशन ने कहा है कि आज कोर्ट में कोई वकील नहीं जाएगा। नो वर्क डे रखा जाएगा।























