
इस वक्त की बड़ी खबर
खालिस्तानी समार्थक अमृतपाल सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार
36 दिनो के बाद चढा पुलिस के हत्थे
चंडीगढ़, 23 अप्रैल (विश्व समाचार) इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है कि ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के मुखिया और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक अमृतपाल को पंजाब पुलिस और इंटेलिजेंस के संयुक्त अभियान के तहत मोगा के रोडे गांव से गिरफ्तार किया गया है।
जानकार सूत्रों के हवाले से खबर है कि अमृतपाल को मोगा के रोडे गांव में एक गुरुद्वारे से गिरफ्तार किया गया। अब अमृतपाल को असम की डिब्रूगढ़ जेल ले जाया जाएगा। अमृतपाल पर एनएसए के तहत केस दर्ज है।
वही 20 अप्रैल को अमृतपाल की एनआरआई पत्नी किरणदीप कौर को अमृतसर एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने रोक लिया था। वह लंदन जा रही थीं। श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर किरणदीप से 3 घंटे तक पूछताछ चली। इसके बाद किरणदीप को छोड़ दिया गया था।
जानकारी के लिए बतां दे कि 18 मार्च 2023 से फरार चल रहे अमृतपाल को पकडने के लिए पंजाब पुलिस व इंटेलिजेंस लगातार छापेमारी कर रही थी। इससे पहले 24 से 48 घंटों के बीच 78 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। अभी तक 400 से अधिक हिरासत में और 350 से अधिक को छोड़ा जा चुका था। वही बतां दे किअमृतपाल सिंह के 9 साथियों पर एनएसए लगाकर असम की डिब्रूगढ़ जेल में भेज दिया गया था। इससे पहले अमृतपाल के वीडियो के मामले में अब पंजाब पुलिस ने केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की भी मदद ले रही है अमृतपाल ने 29-30 मार्च को लगातार 2 वीडियो जारी की गई थी।























