
इस पंजाब कांग्रेसी नेता को धमकी देने वाला चढा पुलिस के हत्थे, किया गिरफ्तार
चंडीगढ़, 12 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और भोलाठ के विधायक सुखपाल सिंह खैरा को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। थाना भुलत्थ में विधायक की शिकायत पर आईटी एक्ट के तहत केस भी दर्ज कर लिया गया है।
कांग्रेस विधायक द्वारा लिखित शिकायत में बताया कि उन्हें राज गरेवाल36 नाम इंस्टाग्राम आईडी से उनकी (सुखपाल खैरा) से संबंधित एक पोस्ट पर माथे पर गोली मारने की धमकी दी गई है। इसमें सरेआम उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। जिसके तहत एसपी-जांच हरविंदर सिंह की अगुवाई में टेक्नीकल मदद का सहारा लेते हुए जिला पुलिस की ओर से इंस्टाग्राम पर राजगरेवाल36 आईडी को आपरेट करने वाले राजा निवासी खोजपुर थाना भोगपुर जिला जालंधर देहाती को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी राजपाल सिंह संधू के अनुसार आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।























