
पंजाबवासियों को जल्द मिलेगी भीषण गर्मी से राहत
इस दिन हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने लगाया पूर्वानुमान
मंडियो मे इतने लाख टन गेंहू पडा खुले आसमान के नीचे, किसानो को हो सकती है परेशानी
चंडीगढ़ 17 अप्रैल (विश्व वार्ता): इस समय पंजाब भीषण गर्मी की चपेट मेे है और लगातार सूर्य देवता प्रचंड रूप धारण किये हुए है लेकिन इसी बीच मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि आज से दो दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलना स्वाभाविक है। मौसम विभाग के मुताबिक कई जगहों पर बादलों की गर्जना और बारिश के आसार बन रहे हैं। वहीं, दिल्ली एन.सी.आर. में आज हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इसके साथ ही आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज से 20 अप्रैल तक दिल्ली-एन.सी.आर. और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर आंधी तूफान के साथ बारिश की भी संभावना है।
वहीं, प्रदेश की अनाज मंडियों में 19.92 लाख मीट्रिक टन गेहूं खुले आसमान में पड़ा है। इनमें से 3.66 लाख मीट्रिक टन गेहूं की अभी तक खरीद नहीं हो पाई है, जबकि 16.26 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद के बाद लिफ्टिंग का इंतजार कर रहा है। पंजाब की अनाज मंडियों में गेहूं के ढेर लग गए हैं।























