
इन 4 राज्यो मे किसकी बनेगी सरकार , कल नतीजों से हो जाएगा साफ
सभी पार्टियों की धडकने हुए तेज , क्या कहते हैं एग्जिट पोल के नतीजे
मिजोरम में बदली मतगणना की तारीख
चंडीगढ,2 दिसंबर (विश्ववार्ता) हाल ही में देश के पांच राज्यों में खत्म हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे कल 3 दिसंबर को जारी होने वाले हैं. इन 4 राज्यों में मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ शामिल है. मिजोरम के नतीजे 4 तारीख को जारी किए जाएंगे. कल चुनाव आयोग की तरफ से ये फैसला लिया गया।
5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के लिए एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक, कांग्रेस को तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में स्पष्ट बहुमत मिल सकता है, जबकि राजस्थान में वह बहुत कम अंतर से बहुमत हासिल कर सकती है। वहीं मध्य प्रदेश में बीजेपी दो-तिहाई बहुमत हासिल कर सत्ता बरकरार रख सकती है। मिजोरम में ज़ोरमथांगा के मिज़ो नेशनल फ्रंट को त्रिशंकु विधानसभा का सामना करना पड़ सकता है। 3 दिसंबर को मतगणना के साथ ही मिजोरम को छोड़कर बाकी सभी राज्यों की स्थिति साफ हो जाएगी कि किसके सिर पर ताज होगा और किसके हाथ मायूसी लगेगी।
निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को कहा मिजोरम में 3 दिसंबर की जगह 4 दिसंबर को मतगणना होगी। चुनाव आयोग ने यह जानकारी दी है। राज्य की 40 सीटों पर 7 नवंबर को वोटिंग हुई थी, काउंटिंग 3 दिसंबर यानी रविवार को होनी थी। 3 दिसंबर को काउंटिंग के विरोध में एनजीओ कॉर्डिनेशन कमेटी, सेंट्रल यंग मिजो एसोसिएशन और मिजो जिरलाई पॉल जैसे संगठन प्रदर्शन कर रहे थे।
दरअसल, मिजोरम में बड़ी संख्या में क्रिश्चियन समुदाय के लोग रहते हैं। रविवार ईसाइयों के लिए पवित्र दिन है, और ईसाई समुदाय कई धार्मिक कार्यक्रम करता है। काउंटिंग के कारण इनमें बदलाव करना पड़ेगा, इसलिए मांग की जा रही थी कि इस दिन राज्य में वोट काउंटिंग न कराई जाए। राज्य की कुल आबादी करीब 11 लाख इनमें से 9.56 लाख ईसाई हैं।























