
इंडोनेशिया में फुटबॉल मैच के दौरान भडक़ा दंगा
अब तक भगदड़ में 125 से ज्यादा लोगों की मौत
चंडीगढ़, 2 अक्तूबर (विश्ववार्ता): इंडोनेशिया में फुटबॉल मैच के दौरान शनिवार रात को स्टेडियम में दंगा भड़क गया। दंगा और इसके बाद मचे भगदड़ के चलते कम से कम 127 लोग मारे गए हैं। मृतकों में बच्चे और पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक हार से निराश फैंस भड़के और आपस में लड़ने लगे. लड़ाई के बाद वहां भगदड़ मची और ज्यादातर लोगों की मौत भगदड़ में ही हुई है. मरने वालों में दो पुलिस वाले भी शामिल हैं. जानकारी ये भी आ रही है प्रशासन भीड़ को काबू नहीं कर पाया. स्टेडियमें क्षमता से ज्यादा लोग मैच देखने के लिए पहुंचे थे.





















