
इंडियन प्रीमियर लीग मे आज पंजाब ओैर गुजरात होगें आमने सामने
चंडीगढ़ 13 अप्रैल (विश्व वार्ता) इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पंजाब किंग्स के होम ग्राउंड पंजाब किंग्स क्रिकेट एसोसिएशन आई एस बिन्द्रा स्टेडियम, मोहाली में खेला जाएगा।
दोनों टीमें अबतक आईपीएल के इस सीजन में दो दो मुकाबले जीत चुकी है. हालांकि दोनों टीमों को अपने पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में यह मुकाबला काफी काटे की होने की उम्मीद है. वहीं हम आपको इस मुकाबले से पहले आज बताएंगे की आप इस मैच को कब और कहां लाइव देख सकते हैं।























