
आसाराम बापू को रेप मामले में कोर्ट ने ठहराया दोषी
आज कोर्ट में सुनाई जायेगी सजा, दोनों पक्ष की बहस पूरी
चंडीगढ, 31 जनवरी (विश्ववार्ता) वर्ष 2013 में रेप मामले में दोषी करार दिए गए आसाराम के लिए आज दिन काफी अहम है. आज गांधी नगर सेशन कोर्ट की ओर से इस मामले में सजा का ऐलान किया जाना है। दोनों पक्षों ने अपनी दलीलें पूरी कर ली हैं। आसाराम के खिलाफ रेप केस में गांधीनगर सेशन कोर्ट ने आज फैसला सुनाया था।
आज आसाराम को 2013 के रेप केस में दोषी करार दिया गया था। जबकि आसाराम के अलावा अन्य आरोपियों को बरी कर दिया गया था। आसाराम समेत कुल 7 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आसाराम को छोडक़र सभी आरोपी जमानत पर रिहा हो गए है. कोर्ट आज सजा सुनाएगी. जोधपुर जेल में बंद आसाराम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए गांधीनगर सत्र न्यायालय में पेश हुआ. आसाराम आठ साल से रेप के मामले में जोधपुर जेल में बंद है।
जानकारी के लिए बतां दे कि 2013 में सूरत की दो बहनों ने 2001 और 2006 के बीच हुई रेप की घटनाओं के लिए आसाराम और उनके बेटे नारायण साईं के खिलाफ अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराईं थीं। जिनमें उन दोनों पर बलात्कार और अवैध ढंग से हिरासत में रखने का आरोप लगाया गया था। अहमदाबाद के चांदखेड़ा थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक आसाराम ने बड़ी बहन के साथ अहमदाबाद आश्रम में रेप किया, जबकि उसके बेटे नारायण साईं ने सूरत में छोटी बहन के साथ रेप किया।























