
आदमी पार्टी को बड़ा झटका, यह नेता बीजेपी में शामिल
चंडीगढ़ 1 मार्च (विश्व वार्ता) आम आदमी पार्टी बैंगलुरू से बडी खबर सामने आ रही है कि कर्नाटक में आम आदमी पार्टी को झटका देते हुए इसके प्रमुख चेहरे एवं बेंगलुरु के पूर्व पुलिस आयुक्त भास्कर राव ने पार्टी को अलविदा कह कर भाजपा का दामन थाम लिया है। महज 11 महीना पहले राव आप सुप्रीमो एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आप में शामिल हुए थे। भाजपा की कर्नाटक इकाई के प्रमुख नलिन कुमार कटील की उपस्थिति में आज पार्टी में शामिल होने के बाद, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी ने कहा कि सिर्फ भाजपा ही भारत को मजबूत कर सकती है और उसकी खोई हुई गरिमा वापस लौटा सकती है।























