
आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से की मुलाकात
केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन जुटाने के लिए मांगा समर्थन
चंडीगढ़, 27 मई (विश्ववार्ता) राजधानी दिल्ली पर लाए गए केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन जुटाने के लिए आज आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने हैदराबाद में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से मुलाकात की। इस दौरान केजरीवाल के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान और आप सांसद राघव चड्डा भी बैठक में मौजूद रहे। दिल्ली के मुख्यमंत्री देश भर के दौरे पर विभिन्न राज्यों का दौरा कर रहे हैं और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं ताकि संसद के ऊपरी सदन में विधेयक को पारित करने के लिए राज्य सभा में उनका समर्थन मांगा जा सके।
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले बाद केंद्र सरकार एक अध्यादेश लाया, जिसने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को एकदम पलट कर रख दिया है। अदालत ने जहां सभी अधिकार मुख्यमंत्री को दिए थे, वहीं ट्रांसफर और पोस्टिंग के मामले में केंद्र सरकार ने अध्यादेश के जरिये सभी अधिकार वापस उपराज्यपाल को दे दिए हैं। अब इसी अध्यादेश के खिलाफ केजरीवाल मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष को जोडऩे और अपने लिए समर्थन मांगने की कवायद में जुटे हुए हैं। केजरीवाल चाहते हैं कि जब यह अध्यादेश बिल के रूप में केंद्र सरकार राज्यसभा में लाए तब पूरा विपक्ष एकजुट होकर इसका विरोध करे। ताकि यह कानून न बन सके।
जानकारी के लिए बतां दे कि इससे पहले केजरीवाल बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, महाराष्ट्र में शिवसेना-यूबीटी के नेता उद्धव ठाकरे, राकांपा नेता शरद पवार से मुलाकात कर उनसे समर्थनक का आश्वासन ले चुके है।























