आबकारी नीति मामले में दिल्ली सीएम केजरीवाल से आज पूछताछ करेगी सीबीआई
इस समय सीबीआई के समक्ष होगें पेश
मुझे गिरफ्तार करना चाहती है सरकार: केजरीवाल
‘केजरीवाल की आवाज दबाना मुश्किल, सत्य बोलने वाले लोगों के दिलों में रहते हैं: पंजाब सीएम भगवंत मान
चंडीगढ़ 16 अप्रैल (विश्व वार्ता) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सीबीआई आबकारी नीति घोटाला मामले में आज पूछताछ करेगी। सीबीआई ने आप के नेता को आज सुबह 11 बजे अपने मुख्यालय में पेश होने के लिए समन जारी किया है। जांच एजेंसी इस मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
इससे पहले केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि वह जांच एजेंसी के समक्ष पेश होंगे। साथ ही कहा कि यदि वह भ्रष्ट हैं तो दुनिया में कोई भी ईमानदार नहीं है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा नेता उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे और अगर भाजपा ने जांच एजेंसी को उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश दिया होगा, तो वह ऐसा करने से इन्कार नहीं कर सकती।
सीबीआई द्वारा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर पंजाब सीएम भगवंत मान ने बडा ट्वीट करते हुए कहा कि ‘केजरीवाल की आवाज दबाना मुश्किल है। सत्य बोलने वाले लोगों के दिलों में रहते हैं। उन्हें लोगों के दिलों से कोई डिलीट नहीं कर सकता। सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि केजरीवाल ही भाजपा का अंत करेंगे, इसीलिए भाजपा उनका राजनीतिक वध करने का प्रयास रही है। केजरीवाल आधुनिक समय के महात्मा गांधी भी बताया।
केजरीवाल ने अपने खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि गुजरात में भाजपा के 30 साल के शासन में मोदी 12 साल मुख्यमंत्री रहे, लेकिन किसी स्कूल की हालत नहीं सुधरी। दिल्ली की आप सरकार ने 5 साल में सरकारी स्कूलों की कायापलट कर दी। उन्होंने कहा कि भाजपा आप को किनारे लगाने की कोशिश की रही है।