
आबकारी नीति घोटाला मामले में सीबीआई ने दिल्ली सीएम केजरीवाल से की 9 घंटे तक पूछताछ
कहा वो लोग आप को खत्म करना चाहते हैं
चंडीगढ़ 17 अप्रैल (विश्व वार्ता) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सीबीआई ने शराब घोटाले मामले में पूछताछ की। सीबीआई ने केजरीवाल से करीब 9 घंटे तक सवाल जवाब किए। नौ घंटे की पूछताछ के बाद केजरीवाल सीबीआई मुख्यालय निकले।
नौ घंटे तक चली सीबीआई की पूछताछ के बाद दिल्ली सीएम केजरीवाल ने कहा की आप एक कट्टर ईमानदार पार्टी है। सीएम ने कहा कि वो लोग आप को खत्म करना चाहते हैं। लेकिन देश की जनता हमारे साथ है। शराब घोटला पूरी तरह फर्जी है।
इससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और कार्यकर्ता आबकारी नीति मामले के संबंध में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर सीबीआई के खिलाफ रविवार को शहर की सड़कों पर उतरे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज, आतिशी और कैलाश गहलोत तथा राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक, राघव चड्ढा तथा संजय सिंह समेत पार्टी के शीर्ष नेता संघीय एजेंसी के मुख्यालय के समीप एकत्रित हुए और केजरीवाल से पूछताछ चलने के बीच उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की।





















