आप सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड ऐक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की सगाई आज
सगाई में आएंगे दिल्ली सीएम केजरीवाल
आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान समेत कई जानी मानी हस्तियां होंगी शामिल
चंडीगढ़, 13 मई (विश्ववार्ता) आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज यानी शनिवार को दिल्ली में सगाई करने जा रहे हैं। ये इवेंट दिल्ली के कपूरथला हाउस में होने जा रहा है. दिल्ली में होने वाली इस बॉलीवुड थीम पार्टी में राघव चड्ढा डिजाइनर पवन सचदेवा के डिजाइन किए हुए कपड़े पहनेंगे, वहीं परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड स्टार्स के डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइनर ड्रेस में नजर आएंगी.।
पंजाब और दिल्ली के आम आदमी शिरकत करेंगे इस पार्टी में पार्टी के वरिष्ठ नेता नजर आएंगे वहीं परिणीति की कजिन प्रियंका चोपड़ा के भी कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के साथ पार्टी में पहुंचने की उम्मीद है.जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम शाम करीब 5 बजे से शुरू होगा. सबसे पहले सुखमनी साहिब का पाठ किया जाएगा। इसके बाद पूजा और फिर सगाई होगी। सहभोज का कार्यक्रम रखा गया है। परिवार और करीबी दोस्तों समेत करीब 150 लोगों को न्योता दिया गया है। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हैं।